नहीं मिला डीजल अनुदान चक्कर काट रहे किसान

Updated:
विज्ञापन

किसनपुर : प्रखंड क्षेत्र के अधिकांश किसानों को सरकार द्वारा दिये जाने वाले डीजल अनुदान की राशि अब तक नहीं मिल पाया है. जिस कारण किसानों में आक्रोश व्याप्त है. क्षेत्र के कई किसानों ने बताया कि डीजल अनुदान की राशि को लेकर बार-बार वे सभी किसान सलाहकार, बीएओ से लेकर प्रखंड कार्यालय का चक्कर […]

विज्ञापन

किसनपुर : प्रखंड क्षेत्र के अधिकांश किसानों को सरकार द्वारा दिये जाने वाले डीजल अनुदान की राशि अब तक नहीं मिल पाया है. जिस कारण किसानों में आक्रोश व्याप्त है.

क्षेत्र के कई किसानों ने बताया कि डीजल अनुदान की राशि को लेकर बार-बार वे सभी किसान सलाहकार, बीएओ से लेकर प्रखंड कार्यालय का चक्कर काट चुके है. इसके बावजूद किसी प्रकार का पहल नहीं किया गया है.
बीडीओ अलीशा कुमारी से बात करने पर बताया कि डीजल अनुदान के मद में उन्हें जितनी राशि प्राप्त हुई थी उसका वितरण किया जा चुका है. बताया कि आवेदन के अनुरूप राशि का डिमांड उन्होंने जिला कार्यालय से किया है. आने पर भुगतान किया जाएगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन