धान खरीद की मांग को ले भाजपा ने दिया धरना

Updated:
विज्ञापन

सुपौल : किसानों के धान की खरीद एवं उन्हें बोनस दिये जाने की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सदर प्रखंड कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया. प्रखंड अध्यक्ष सरोज कुमार झा की अध्यक्षता में ग्रामीण मंडल द्वारा आयोजित धरना में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर किसानों की समस्या के […]

विज्ञापन

सुपौल : किसानों के धान की खरीद एवं उन्हें बोनस दिये जाने की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सदर प्रखंड कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया. प्रखंड अध्यक्ष सरोज कुमार झा की अध्यक्षता में ग्रामीण मंडल द्वारा आयोजित धरना में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर किसानों की समस्या के निदान को लेकर आवाज बुलंद की.

वहीं सरकार द्वारा किसानों के धान की अधिप्राप्ति प्रारंभ नहीं किये जाने से आक्रोशित कार्यकर्ता व किसानों ने धान की बाली में आग लगा कर अपना विरोध भी जताया. धरना को संबोधित करते भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर ने कहा कि किसान देश के भाग्य विधाता हैं. बावजूद नीतीश सरकार द्वारा बार-बार उन्हें छला जा रहा है. उन्होंने कहा कि धान कटनी के दो माह बीत जाने के बाद भी किसानों के धान का पैक्स व सरकारी स्तर पर खरीद नहीं किया जाना उनके साथ सरासर अन्याय है.

पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना ने कहा कि सरकार द्वारा धान की खरीद नहीं शुरु किये जाने की वजह से किसान बाजार में औने-पौने दाम पर धान बेचने को विवश है. भाजपा किसानों के हक में व्यापक आंदोलन चलायेगी.

सभा का संचालन मंडल महामंत्री परमानंद सिंह ने किया. इस अवसर पर उपाध्यक्ष मनोज पाठक, महामंत्री रंधीर ठाकुर, पर्यावरण मंच के जिलाध्यक्ष सुमन चंद्र , भाजयुमो जिलाध्यक्ष गिरीश चंद्र ठाकुर, सुरेंद्र नारायण पाठक, मो जहीर, शमशाद आलम,बलराम कामत, अशोक सम्राट, अनिल कुमार, चंदेश्वरी शर्मा, जयंत मिश्र आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन