नेपाली पुलिस की हत्या का अखिल तराई मुक्ति मोरचा ने ली जबावदेही
वीरपुर : नेपाल पुलिस के सहायक सब इंस्पेक्टर की गोली मार कर हत्या की जवाबदेही लेते हुए अखिल तराई मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो जय कृष्ण गोईत ने अलग मधेश राष्ट्र की मांग के साथ मधेशियों के आंदोलन में नई जान डाल दी है. मधेशियों के हक की लड़ाई को लेकर पिछले 11 वर्षों से भूमिगत […]
वीरपुर : नेपाल पुलिस के सहायक सब इंस्पेक्टर की गोली मार कर हत्या की जवाबदेही लेते हुए अखिल तराई मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो जय कृष्ण गोईत ने अलग मधेश राष्ट्र की मांग के साथ मधेशियों के आंदोलन में नई जान डाल दी है. मधेशियों के हक की लड़ाई को लेकर पिछले 11 वर्षों से भूमिगत होकर संघर्षरत हैं. बताया कि इस सशस्त्र मोरचा के सुप्रीमो श्री गोईत के इशारे पर सप्तरी जिले के छुटकी पुलिस पोस्ट के निकट असिस्टेंट सब इंसपेक्टर रमेश सुब्बा की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. सुप्रीमों गोइत ने संवाददाता को दूरभाष पर आगे की कार्रवाई को लेकर चौंकाने वाले खुलासे दिये.
श्री गोईत का मानना था कि पिछले चार महीनों से मधेशियों द्वारा चलाए जा रहे शांति पूर्ण आंदोलन को नेपाली शासकों ने बंदूक की नोक पर दमन करते हुए 62 लोगों की जानें ली हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










