ट्रक के टकराने से घंटों आवागमन बाधित

Updated:
विज्ञापन

ट्रक के टकराने से घंटों आवागमन बाधित ओवटेक करने के दौरान दोनों ट्रक आपस में टकराये फोटो – 10प्रतिनिधि, सरायगढ़ एनएच 57 पथ में शुक्रवार को ट्रक चालक द्वारा ओवरटेक किये जाने के दौरान दो ट्रक आपस में टकरा गये. इससे दोनों ट्रक क्षतिग्रस्त हो गये. इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना […]

विज्ञापन

ट्रक के टकराने से घंटों आवागमन बाधित ओवटेक करने के दौरान दोनों ट्रक आपस में टकराये फोटो – 10प्रतिनिधि, सरायगढ़ एनएच 57 पथ में शुक्रवार को ट्रक चालक द्वारा ओवरटेक किये जाने के दौरान दो ट्रक आपस में टकरा गये. इससे दोनों ट्रक क्षतिग्रस्त हो गये. इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. गिट्टी से लदे दोनों ट्रकों के चालक व सह चालक बाल – बाल बच गये. मालूम हो कि गिट्टी से लदा ट्रक बंगाल से मधुबनी की ओर जा रहा था. कोसी नदी के ऊपर बना महासेतु के समीप वाहन एक दूसरे से टकरा गये. घटना के बाद उक्त सड़क पर आवागमन बाधित हो गया. इस दौरान सड़क पर तीन-चार घंटे तक वाहनों की कतार लगी रही. घटना की सूचना मिलते ही किसनपुर थानाध्यक्ष सरोज कुमार सदल बल स्थल पर पहुंचे. साथ ही वाहन पर लदी सामग्री को अनलोड करवाया. वाहनों की लगी कतार को देख सड़क को वन वे कर वाहनों का परिचालन प्रारंभ करवाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन