पशु व्यवसायियों से 46 हजार रुपये लूटा
छातापुर : थाना क्षेत्र के सुखाय चौक से पश्चिम स्थित टोला के समीप बाइक सवार अपराधियों ने हथियार का भय दिखा कर मवेशी व्यवसायियों से 46 हजार रुपये लूट लिया. घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी पूरब दिशा की ओर भाग निकले. घटना की सूचना पर डीएसपी त्रिवेणीगंज चंद्रशेखर विद्यार्थी के नेतृत्व में […]
छातापुर : थाना क्षेत्र के सुखाय चौक से पश्चिम स्थित टोला के समीप बाइक सवार अपराधियों ने हथियार का भय दिखा कर मवेशी व्यवसायियों से 46 हजार रुपये लूट लिया. घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी पूरब दिशा की ओर भाग निकले. घटना की सूचना पर डीएसपी त्रिवेणीगंज चंद्रशेखर विद्यार्थी के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और पीड़ित व्यवसायियों से घटना की जानकारी प्राप्त कर अपराधियों की धर- पकड़ के लिए प्रयास तेज कर दिया.
हालांकि पुलिस को इसमें सफलता हासिल नहीं हुई. पशु व्यवसायी भागवतपुर निवासी अहमद साफी के बयान पर पुलिस ने थाना कांड संख्या 272/15 दर्ज कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










