मुख्य डाक घर में नौ दिनों से बंद है लेन-देन
सुपौल : ग्राहकों को विशेष सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय स्थित मुख्य डाक घर को कोर बैंकिंग सेवा (सीबीएस) से जोड़ा गया है. इस सेवा से जुड़ने की घोषणा मात्र से डाक घर के ग्राहकों एवं आम लोगों में यह उम्मीद जगी थी कि अब उन्हें बैंक जैसी सुविधाओं का लाभ मिल […]
सुपौल : ग्राहकों को विशेष सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय स्थित मुख्य डाक घर को कोर बैंकिंग सेवा (सीबीएस) से जोड़ा गया है. इस सेवा से जुड़ने की घोषणा मात्र से डाक घर के ग्राहकों एवं आम लोगों में यह उम्मीद जगी थी कि अब उन्हें बैंक जैसी सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा और उनका हर काम आसानी के साथ निष्पादित होगा. पर, स्थिति यह है कि सुविधा मिलने के बजाय ग्राहकों के लिए यह सेवा परेशानी का सबब बन गया है.
पोस्ट मास्टर एवं डाक घर के कर्मी यूजर आइडी एवं पासवर्ड नहीं मिलने का बहाना बना कर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं. प्रतिदिन लेन-देन के लिए सैकड़ों की संख्या में पहुंचने वाले ग्राहकों की मुश्किलें काफी बढ़ गयी हैं. जमा-निकासी का कार्य बाधित रहने के कारण जहां विभाग को राजस्व की हानि हो रही है, वहीं ग्राहकों को जमा राशि पर जुर्माना भरने का डर सता रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










