जेल में बंद आरोपियों के घर लूट का आरोप

Updated:
विज्ञापन

जेल में बंद आरोपियों के घर लूट का आरोपपरिजनों के घर छोड़ देने के बाद पुलिस ने घर में लगा दिया था तालापरिजनों की अनुस्थिति में घर का ताला तोड़ लूट ले गये सामानफोटो-2केप्सन…इसी घर से हुई चोरी व खंघाला गया बक्साप्रतिनिधि, छातापुरथानाक्षेत्र के भट्टावारी गांव में थानाध्यक्ष द्वारा तालाबंदी किये गये घरों में लूट […]

विज्ञापन

जेल में बंद आरोपियों के घर लूट का आरोपपरिजनों के घर छोड़ देने के बाद पुलिस ने घर में लगा दिया था तालापरिजनों की अनुस्थिति में घर का ताला तोड़ लूट ले गये सामानफोटो-2केप्सन…इसी घर से हुई चोरी व खंघाला गया बक्साप्रतिनिधि, छातापुरथानाक्षेत्र के भट्टावारी गांव में थानाध्यक्ष द्वारा तालाबंदी किये गये घरों में लूट का मामला सामने आया है. आधा दर्जन से अधिक लोगों द्वारा इस घटना को अंजाम देकर तकरीबन दो लाख की संपत्ति के अलावा कई आवश्यक दस्तावेज की लूट का आरोप लगाया जा रहा है. हैरत की बात है कि पुलिस से लिखित शिकायत करने के बावजूद भी किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गयी. घटना को लेकर एक बार फिर पीड़ित गृहस्वामी रंजीत साह ने थानाध्यक्ष को आवेदन सौंप कर मामले की छानबीन कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है. आवेदन में बताया गया है कि छातापुर थाना कांड संख्या 174/15 में नामजद रहने के कारण पुलिस ने 25 जुलाई को पीएचसी छातापुर में उपचार के दौरान उन्हें हिरासत में लेने के बाद जेल भेज दिया. इसके बाद दहशत में रहने के कारण उनका पूरा परिवार घर छोड़ कर अपने रिश्तेदारों के यहां चला गया. जानकारी के बाद तत्कालीन थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ उनके घर पहुंचे और संपत्ति की सुरक्षा के दृष्टिकोण से ग्रामीणों के समक्ष घरों में ताला लगा दिया. आवेदन में नामजद करते हुए गांव के ही कुछ लोगों पर आरोप लगाया है. कहा कि आरोपियों ने मिलकर उनके तथा न्यायिक हिरासत में रह रहे भाई के घर का ताला व कब्जा तोड़ कर नकदी, जेवरात, कीमती वस्त्र, सरकारी दस्तावेज के अलावा रेडिमेड दुकान का कपड़ा समेत अन्य सामान लूट लिया. इस घटना को गांव के कई लोगों ने भी देखा है, जो समय पर गवाही देंगे. घटना को लेकर तत्कालीन थानाध्यक्ष को कई आवेदन दिये गये, लेकिन किसी भी प्रकार की कार्रवाई नही की गयी. थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार मिश्रा ने बताया गया कि 24 घंटे के अंदर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन