गांजा जब्त, एक युवक गिरफ्तार
सुपौल : त्रिवेणीगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र के खोरिया मिशन के समीप स्थित चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग के दौरान ढाई किलोग्राम गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किसनपुर थाना क्षेत्र के सरायगढ़ गांव निवासी लक्ष्मण साह से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है. जानकारी के अनुसार, खोरिया मिशन के […]
सुपौल : त्रिवेणीगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र के खोरिया मिशन के समीप स्थित चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग के दौरान ढाई किलोग्राम गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किसनपुर थाना क्षेत्र के सरायगढ़ गांव निवासी लक्ष्मण साह से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है.
जानकारी के अनुसार, खोरिया मिशन के समीप पुलिस चेक पोस्ट पर रविवार को वाहनों की चेकिंग की जा रही थी. इसी दौरान पिपरा की ओर से आ रही पेशन प्रो बाईक सवार पुलिस को देख भागने लगा. पुलिस द्वारा पीछा कर भाग रहे युवक को जरैला गांव के समीप धर दबोचा गया. थानाध्यक्ष राज किशोर बैठा ने बताया कि तलाशी के दौरान बाइक सवार लक्ष्मण साह के पास से 2.5 किलोग्राम गांजा बरामद किया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पूछताछ की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










