जबरन घर बनाने को लेकर दो पक्षों में तनाव
छातापुर : थाना क्षेत्र के सिद्धिकी चौक के समीप शनिवार की देर रात एक पक्ष द्वारा भूमि पर जबरण कब्जा करने कि नियत से गृह निर्माण कार्य किये जाने से रविवार को विवाद उत्पन्न हो गया. मामला दो गुटों के बीच की रहने के कारण स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. हालांकि सूचना के बाद अंचलाधिकारी […]
छातापुर : थाना क्षेत्र के सिद्धिकी चौक के समीप शनिवार की देर रात एक पक्ष द्वारा भूमि पर जबरण कब्जा करने कि नियत से गृह निर्माण कार्य किये जाने से रविवार को विवाद उत्पन्न हो गया. मामला दो गुटों के बीच की रहने के कारण स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है.
हालांकि सूचना के बाद अंचलाधिकारी लाला प्रमोद कुमार श्रीवास्तव व छातापुर थाना इंचार्ज डीएन दास ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रण मंे ले लिया गया. डीएसपी त्रीवेणीगंज चंद्र शेखर विद्यार्थी नें भी मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया. प्रशासन द्वारा फिलहाल उक्त जमीन पर धारा 144 लगाकर 107 की कार्रवाई कर दी गई है, और दंडाधिकारी के साथ पुलिस को तैनात कर दिया गया है. समाचार प्रेषण तक तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










