बख्तियारपुर को हराकर सुखपुर सेमीफाइनल में

Updated:
विज्ञापन

बख्तियारपुर को हराकर सुखपुर सेमीफाइनल मेंजयंत व कंचन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी फोटो-13,कैप्सन-खेल का नजारा,प्रतिनिधि, सुपौलआदर्श क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा लीग मैच रविवार को सदर प्रखंड के सुखपुर स्थित क्रीड़ा मैदान में खेला गया. सिमरी बख्तियारपुर व सुखपुर के बीच हुए मुकाबले में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते […]

विज्ञापन

बख्तियारपुर को हराकर सुखपुर सेमीफाइनल मेंजयंत व कंचन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी फोटो-13,कैप्सन-खेल का नजारा,प्रतिनिधि, सुपौलआदर्श क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा लीग मैच रविवार को सदर प्रखंड के सुखपुर स्थित क्रीड़ा मैदान में खेला गया. सिमरी बख्तियारपुर व सुखपुर के बीच हुए मुकाबले में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए सुखपुर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 04 विकेट खो कर 168 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. जिसमें ताबड़ तोड़ बल्लेबाजी करते हुए जयंत ने 30 गेंद में 60 व कंचन ने 23 गेंद में 37 रन की जबरदस्त पारी खेली. जिसमें जयंत द्वारा लगाये गये शानदार छह छक्के शामिल हैं. सिमरी बख्तियारपुर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मुकेश व अस्फाक ने 01-01 विकेट हासिल किये. जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी सिमरी बख्तियारपुर की टीम ने 16.3 ओवर में सभी विकेट गंवा कर 107 रन पर ही ढ़ेर हो गयी. जिसमें असफाक ने 15 गेंदों में 27 रन व मुकेश ने 18 गेंदों में 20 रन की पारी खेली. सुखपुर के गेंदबाज बिट्टू ने 02 ओवर में 09 रन देकर 03 विकेट हासिल किये. जबकि चंद्रशेखर ने 03 ओवर में 17 रन देकर 02 विकेट लिया. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सुखपुर टीम के जयंत को दिया गया. मैच में अंपायर की भूमिका मे कुंदन सिंह व धीरज सिंह ने निभाया. जबकि उद्घोषक की भूमिका में मिंटू सिंह व अफरोज आलम थे. अगला लीग मैच सोमवार को बनगांव व घैलाढ़ के बीच खेला जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन