सातवीं बार प्रखंड अध्यक्ष चुने गये सीताराम यादव

Updated:
विज्ञापन

सातवीं बार प्रखंड अध्यक्ष चुने गये सीताराम यादव फोटो -5कैप्सन- नव निर्वाचित अध्यक्ष को माला पहनाते कार्यकर्ताप्रतिनिधि, सुपौलसंगठनात्मक चुनाव को लेकर रविवार को प्रखंड राजद कार्यकर्ताओं की बैठक स्थानीय व्यापार संघ परिसर में हुई. जिसमें सर्व सम्मति से लगातार सातवीं बार प्रखंड अध्यक्ष के रूप में सियाराम यादव का चयन किया गया. प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी […]

विज्ञापन

सातवीं बार प्रखंड अध्यक्ष चुने गये सीताराम यादव फोटो -5कैप्सन- नव निर्वाचित अध्यक्ष को माला पहनाते कार्यकर्ताप्रतिनिधि, सुपौलसंगठनात्मक चुनाव को लेकर रविवार को प्रखंड राजद कार्यकर्ताओं की बैठक स्थानीय व्यापार संघ परिसर में हुई. जिसमें सर्व सम्मति से लगातार सातवीं बार प्रखंड अध्यक्ष के रूप में सियाराम यादव का चयन किया गया. प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी प्रदीप कुमार यादव की उपस्थिति में आयोजित बैठक में राजद नेता जवाहर लाल यादव द्वारा प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए सियाराम यादव के नाम का प्रस्ताव रखा गया. जिसका उपस्थित सभी डेलिगेट ने समर्थन किया और सर्वसम्मति से श्री यादव का चयन किया गया.निर्वाची पदाधिकारी ने श्री यादव को माला पहना कर उनके निर्वाचन की घोषणा की. जिसके बाद उपस्थित सदस्यों ने नव निर्वाचित अध्यक्ष का माला पहना कर स्वागत किया. मौके पर बेचू प्रसाद यादव, हरेराम यादव, अब्दुल हमीद, रामधीन मुखिया, गणदेव मरीक, रवींद्र यादव, विनोद यादव, मो हारुण, परवेज आलम, विद्यानंद यादव, मो कादिर, विमल साह, योगेंद्र पांडेय, महेंद्र साह, मो याकुब, सत्य नारायण यादव, संजय कुमार, बिंदेश्वरी यादव, सुनील कुमार वाजरी, सुशील कुमार, विनोद शर्मा, सरयुग कामत, रामदेव मंडल, दीप नारायण यादव आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन