प्रखंड क्षेत्र में नहीं खुला धान क्रय केंद्र
प्रखंड क्षेत्र में नहीं खुला धान क्रय केंद्र पिपरा प्रखंड क्षेत्र में अब तक किसानों की धान खरीद नहीं होने से जहां एक और किसानों में मायूसी छायी है तो वहीं दूसरी ओर व्यापारियों की चांदी कट रही है.सरकारी दर पर किसानों की धान खरीद नहीं होने के कारण वे व्यापारियों के हाथ धान बेचने […]
प्रखंड क्षेत्र में नहीं खुला धान क्रय केंद्र पिपरा प्रखंड क्षेत्र में अब तक किसानों की धान खरीद नहीं होने से जहां एक और किसानों में मायूसी छायी है तो वहीं दूसरी ओर व्यापारियों की चांदी कट रही है.सरकारी दर पर किसानों की धान खरीद नहीं होने के कारण वे व्यापारियों के हाथ धान बेचने को मजबूर हैं तो प्रशासन धान क्रय केंद्र खोलने कि दिशा में उदासीन है.किसानों का कहना है कि जानबूझकर प्रशासन के द्वारा धान क्रय केंद्र नहीं खोला जा रहा है.पिछले वर्ष के जैसा ही इस बार भी क्रय केंद्र पर बिचोलियों का ही धान क्रय किया जा सकेगा.मालूम हो कि पंचायत स्तर पर पैक्स द्वारा क्रय केंद्र खोला जाना है.लेकिन पैक्स क्रय केंद्र खोलने को तैयार नहीं है.बता दें कि पैक्सों के पास संसाधन की घोर कमी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










