वाजपेयी जी के जन्म दिवस मनाने की तैयारी

Updated:
विज्ञापन

वाजपेयी जी के जन्म दिवस मनाने की तैयारी छातापुर. पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की 91 वां वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रमंडल स्तरीय भव्य समारोह का आयोजन किया जायेगा. मुख्यालय बाजार स्थित मध्य विद्यालय छातापुर में 25 दिसंबर को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में कोसी क्षेत्र के विधान […]

विज्ञापन

वाजपेयी जी के जन्म दिवस मनाने की तैयारी छातापुर. पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की 91 वां वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रमंडल स्तरीय भव्य समारोह का आयोजन किया जायेगा. मुख्यालय बाजार स्थित मध्य विद्यालय छातापुर में 25 दिसंबर को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में कोसी क्षेत्र के विधान पार्षद नूतन सिंह, छातापुर विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू के अलावे सहरसा सुपौल व मधेपुरा जिला के जिलाध्यक्ष सहित कोसी क्षेत्र के सभी पार्टी पदाधिकारी नेता व कार्यकर्ता भाग लेंगे. आयोजन की तैयारी को लेकर रविवार को मुख्यालय स्थित साधना सदन में भाजपा मंडल की बैठक हुई. मंडल अध्यक्ष शिव कुमार भगत की अध्यक्षता मे आयोजित बैठक में कार्यक्रम की सफलता को लेकर विचार विमर्श किया गया. कार्यक्रम प्रभारी सह पार्टी के जिला उपाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह नें श्री बाजपेयी के जन्म दिवस पर शामिल होने वाले आगत अतिथियों की जानकारी देते कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया. वरिष्ठ नेता शाली ग्राम पांण्डेय, भाजयूमों जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार भगत ,सुशील प्रसाद कर्ण, सुरज चन्द्र प्रकाश ,जय कुमार भगत, गौरी शंकर भगत, राज कुमार झा, राम टहल भगत मुख्य रूप से मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन