नष्क्रििय करने के दौरान फटा बम, हवलदार जख्मी
सिमराही : राघोपुर थाना परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब तीन दिन पूर्व बरामद बम को निष्क्रिय करने के दौरान विस्फोट हो गया. इस घटना में बम निरोधक दस्ते में शामिल बीएमपी 13 के हवलदार मुक्तिनाथ सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जख्मी को रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार […]
सिमराही : राघोपुर थाना परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब तीन दिन पूर्व बरामद बम को निष्क्रिय करने के दौरान विस्फोट हो गया. इस घटना में बम निरोधक दस्ते में शामिल बीएमपी 13 के हवलदार मुक्तिनाथ सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जख्मी को रेफरल अस्पताल ले जाया गया,
जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया गया. विस्फोट इतना जबरदस्त थी कि काफी दूर तक इसकी आवाज सुनी गयी और सैकड़ों की संख्या में लोग थाना परिसर में जमा हो गये. राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही पंचायत स्थित वार्ड नंबर नौ से सड़क किनारे छिपा कर रखे गये तीन बम को पुलिस ने बरामद किया था.
बरामद बम को निष्क्रिय करने के लिए रविवार को दरभंगा से चार सदस्यीय टीम पहुंची. टीम में हवलदार मुक्तिनाथ सिंह, संजीव कुमार, गोपाल यादव एवं आदित्य प्रकाश शामिल थे. टीम द्वारा उक्त बम को निष्क्रिय किया जा रहा था, इसी दौरान एक बम फट गया और हवलदार मुक्ति नाथ सिंह जख्मी हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










