वृद्ध के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन

वृद्ध के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज सरायगढ़ भपटियाही थाना क्षेत्र के लोकहा पंचायत अंतर्गत वैसा गांव निवासी श्री प्रसाद मुखिया द्वारा अपने पिता 70 वर्षीय मोती मुखिया के अपहरण की शिकायत दर्ज करायी गयी है.पुलिस ने प्राप्त शिकायत के आलोक में थाना कांड संख्या 72/15 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया है.सदर एसडीपीओ वीणा कुमारी ने […]

विज्ञापन

वृद्ध के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज सरायगढ़ भपटियाही थाना क्षेत्र के लोकहा पंचायत अंतर्गत वैसा गांव निवासी श्री प्रसाद मुखिया द्वारा अपने पिता 70 वर्षीय मोती मुखिया के अपहरण की शिकायत दर्ज करायी गयी है.पुलिस ने प्राप्त शिकायत के आलोक में थाना कांड संख्या 72/15 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया है.सदर एसडीपीओ वीणा कुमारी ने रविवार को वैसा गांव पहुंच कर तहकीकात किया. दिये आवेदन में बताया गया है कि 70 वर्षीय मोती मुखिया 15 दिसंबर की रात अपने भाई के घर सोने गये थे जो आज तक वापस नहीं लौटे.परिजनों द्वारा सगे-संबंधियों एवं आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की गयी.लेकिन उनका पता नहीं चल सका.आवेदन में गांव में पूर्व से चल रहे भूमि विवाद के कारण उनका अपहरण कर हत्या किये जाने की आशंका जतायी गयी है.थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन