भाजपा कार्यकर्ताओं ने की बैठक
भाजपा कार्यकर्ताओं ने की बैठक राघोपुर. भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को प्रखंड अध्यक्ष सिया राम भगत के सिमराही स्थित आवास पर उनकी अध्यक्षता में हुई. बैठक में सक्रिय सदस्यता अभियान को जारी रखते हुए सभी बूथों पर कम से कम पांच सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया. साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी […]
भाजपा कार्यकर्ताओं ने की बैठक राघोपुर. भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को प्रखंड अध्यक्ष सिया राम भगत के सिमराही स्थित आवास पर उनकी अध्यक्षता में हुई. बैठक में सक्रिय सदस्यता अभियान को जारी रखते हुए सभी बूथों पर कम से कम पांच सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया. साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म शताब्दी को धूमधाम से मनाने का भी निर्णय लिया गया. 25 से 31 दिसंबर तक प्रखंड क्षेत्र में जयंती मनाये जाने का भी निर्णय लिया गया. इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रो बैद्यनाथ प्रसाद भगत, सचिन माधोगड़िया, बैद्यनाथ दास, लाल जी स्वर्णकार, मो सलाउद्दीन, संजय कुमार सेन, प्रभात चौधरी, गोपी कांत झा, विजय चौधरी, भूदेव लाल दास, विपिन कुमार साह, दिलीप दास सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










