ढुलमुल नीति के खिलाफ होगा आंदोलन

Updated:
विज्ञापन

ढुलमुल नीति के खिलाफ होगा आंदोलन सुपौल. प्रचंड बहुमत से सत्ता में वापसी के बाद नीतीश सरकार द्वारा पूर्ण शराबबंदी की घोषणा कर आम अवाम से वाहवाही लूटने का प्रयास किया गया. इसके बाद उक्त घोषणा पर यू टर्न लिये जाने से उनकी ढुलमुल नीति उजागर हो रही है. उक्त बातें लोहिया यूथ ब्रिगेड के […]

विज्ञापन

ढुलमुल नीति के खिलाफ होगा आंदोलन सुपौल. प्रचंड बहुमत से सत्ता में वापसी के बाद नीतीश सरकार द्वारा पूर्ण शराबबंदी की घोषणा कर आम अवाम से वाहवाही लूटने का प्रयास किया गया. इसके बाद उक्त घोषणा पर यू टर्न लिये जाने से उनकी ढुलमुल नीति उजागर हो रही है. उक्त बातें लोहिया यूथ ब्रिगेड के प्रांतीय संयोजक डाॅ अमन कुमार ने कहीं. उन्होंने बताया कि नीतीश सरकार शराब को अवैध तरीके से हर गली व मुहल्ले में बेचे जाने का कारनामा सुरक्षित कर दी है. शराब से जहां लाखों परिवार का जीवन तबाह हो रहा है, वहीं वर्तमान सरकार अप्रत्यक्ष रूप से बिहार को पीछे धकेलने की साजिश रच रही है. डाॅ कुमार ने कहा कि बिहार में पूर्ण शराब बंदी होनी चाहिए. उन्होंने प्रदेश में बेतहासा अपराध में हुए बढ़ोतरी का एक कारण शराब को बताया. पूर्ण शराबबंदी व सरकार के ढुलमुल नीति के खिलाफ 15 जनवरी से सम्पूर्ण प्रदेश में आंदोलन करने पर वे लोग उतारू होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन