सड़क पक्कीकरण कराये जाने की मांग

Updated:
विज्ञापन

सड़क पक्कीकरण कराये जाने की मांग पिपरा प्रखंड क्षेत्र स्थित राजपुर गांव में घुटर यादव के घर से कमला घाट तक सड़क के पक्की करण कराये जाने की मांग स्थानीय लोगों ने किया है. ग्रामीणों ने बताया कि उक्त सड़क के पक्कीकरण को लेकर पूर्व में भी कई बार स्थानीय जन प्रतिनिधि से की गयी […]

विज्ञापन

सड़क पक्कीकरण कराये जाने की मांग पिपरा प्रखंड क्षेत्र स्थित राजपुर गांव में घुटर यादव के घर से कमला घाट तक सड़क के पक्की करण कराये जाने की मांग स्थानीय लोगों ने किया है. ग्रामीणों ने बताया कि उक्त सड़क के पक्कीकरण को लेकर पूर्व में भी कई बार स्थानीय जन प्रतिनिधि से की गयी थी. लेकिन ग्रामीणों को अब तक आश्वासन के सिवा कुछ नहीं प्राप्त हुआ है. ग्रामीणों ने बताया कि उक्त सड़क को पक्कीकरण नहीं किये जाने से एक बड़ी आबादी को आवागमन में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने वर्तमान स्थानीय विधायक यदुवंश कुमार यादव का ध्यान पथ निर्माण की दिशा में आकृष्ट करते हुए कहा है कि इस चिर लंबित पथ निर्माण को प्रमुखता देते पक्कीकरण की मांग की है. मांग करने वालों में संपत लाल यादव, सूर्य नारायण यादव, श्याम ठाकुर, सत्य नारायण यादव, मनीष यादव, चंदेश्वरी यादव, सुमन कुमार, विमलेश कुमार, शत्रुघ्न यादव, राम चंद्र मुखिया सहित अन्य शामिल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन