बीएसएनएल सेवा से आम लोग हैं परेशान
बीएसएनएल सेवा से आम लोग हैं परेशान सिमराही : राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के बीएसएनएल कंपनी के अधिकारियों के मनमाने रवैये का खामियाजा उपभोक्ताओं को बीते एक पखवारे से भुगतना पड़ रहा है. उपभोक्ताओं को नेटवर्क की समस्या का सामना करना पड़ रहा है. इस कारण उपभोक्ता अन्य कंपनियों का सिम कार्ड लेने को विवश हैं. […]
बीएसएनएल सेवा से आम लोग हैं परेशान
सिमराही : राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के बीएसएनएल कंपनी के अधिकारियों के मनमाने रवैये का खामियाजा उपभोक्ताओं को बीते एक पखवारे से भुगतना पड़ रहा है. उपभोक्ताओं को नेटवर्क की समस्या का सामना करना पड़ रहा है. इस कारण उपभोक्ता अन्य कंपनियों का सिम कार्ड लेने को विवश हैं.
बीएसएनएल उपभोक्ताओं की माने तो उनके अनुसार एक तो फोन लगता नहीं है. काफी मशक्कत के बाद लग भी जाये तो बातचीत नहीं हो पाती है. उपभोक्ता बताते हैं कि एक समय ऐसा था, जब बीएसएनएल से बात करना और फोन के उपयोग करने वालों की गिनती वीआइपी में की जाती थी.
पर, कंपनी के मनमाने रवैये से तंग आ कर इस कंपनी के सिम को हटाने पर लोग विवश हो रहे हैं. विदित हो कि सरकारी कर्मी हो या फिर अधिकारियों को सरकार के तरफ से बीएसएनएल सिम ही मुहैया कराया गया है. पर नेटवर्क में व्यापक गड़बड़ी रहने के कारण लोगों को संपर्क साधने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










