अल्पावास गृह से गायब युवती मामले में प्रबंध निदेशक ने लिया संज्ञान
सुपौल : स्थानीय अल्पावास गृह से 10 दिसंबर को युवती के गायब हो जाने के मामले में अब अल्पावास गृह के संचालक एवं कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई तय मानी जा रही है.जिला पदाधिकारी के निर्देश पर वरीय उप समाहर्ता सुशील कुमार ने इस मामले की जांच के बाद प्रतिवेदन समर्पित कर दिया है. जिसमें उनके […]
सुपौल : स्थानीय अल्पावास गृह से 10 दिसंबर को युवती के गायब हो जाने के मामले में अब अल्पावास गृह के संचालक एवं कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई तय मानी जा रही है.जिला पदाधिकारी के निर्देश पर वरीय उप समाहर्ता सुशील कुमार ने इस मामले की जांच के बाद प्रतिवेदन समर्पित कर दिया है.
जिसमें उनके द्वारा इस मामले में संचालक एवं कर्मियों की संलिप्तता की संभावना व्यक्त करते हुए कार्रवाई की आवश्यकता जतायी गयी है.वहीं परियोजना प्रबंधक द्वारा समर्पित प्रतिवेदन पर संज्ञान लेते हुए महिला विकास निगम की प्रबंध निदेशक डॉ एन विजया लक्ष्मी भी इस मामले में विधि सम्मत कार्रवाई का निर्देश जिला पदाधिकारी को दिया है.
प्रबंध निदेशक ने दिया कार्रवाई का निर्देश प्रबंध निदेशक डॉ एन विजया लक्ष्मी ने डीएम को भेजे पत्र में कहा है कि अल्पावास गृह से गायब युवती के मामले में जिला में पदस्थापित परियोजना प्रबंधक द्वारा समर्पित प्रतिवेदन में कर्मियों के द्वारा लापरवाही बरतने एवं अपने कर्तव्यों का निर्वहन सही तरीके से नहीं किये जाने का उल्लेख है.
उन्होंने कहा है कि अल्पावास गृह में 24 घंटे संवासिनों की उचित देख-रेख हेतु प्रशिक्षण सह पुनर्वास पदाधिकारी का दो पद एवं सुरक्षा हेतु तीन सुरक्षा प्रहरियों का प्रावधान है.अल्पावास गृह में सभी पद भरे हुए हैं.इसके बावजूद संवासिन का भाग जाना कर्मियों की लापरवाही एवं मिलीभगत को दर्शाता है.प्रबंध निदेशक ने कहा है कि व्यवस्था को दुरुस्त करने के संबंध में पूर्व में भी निगम द्वारा संस्था के संचालक से पत्राचार किया गया.लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गयी.
कहा है कि चूंकि अल्पावास गृह जिला प्रशासन के नियंत्राधीन संचालित है.इस लिए उक्त मामले में अपने स्तर से अविलंब जांच कराते हुए शीघ्र विधि सम्मत कार्रवाई कर प्रतिवेदित करने का निर्देश दिया है.जांच अधिकारी ने भी की कार्रवाई की अनुशंसा जिला पदाधिकारी के निर्देश पर वरीय उप समाहर्ता सुशील कुमार ने भी जांच के बाद अल्पावास गृह के संचालक एवं कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की अनुशंसा किया है.
डीएम को समर्पित जांच प्रतिवेदन में वरीय उप समाहर्ता श्री कुमार ने कहा है कि अल्पावास गृह का कोई ताला नहीं टूटा और खुला भी नहीं.बावजूद अल्पावास गृह से लड़की भाग गयी.इसमें कहीं ना कहीं संचालक व कर्मियों की संलिप्तता है.
उन्होंने कहा है कि जांच के दौरान यह सामने आया कि अल्पावास गृह अपने मूल उद्देश्यों से दिग्भ्रमित है.इस लिए दंडात्मक कार्रवाई अपेक्षित है.जांच में सामने आये तथ्य वरीय उप समाहर्ता सुशील कुमार द्वारा अल्पावास गृह की जांच के दौरान कई तथ्य उभर कर सामने आये हैं.जिसके बाद वहां की व्यवस्था पर अब सवाल खड़ा होने लगा है.
प्रतिवेदन के अनुसार प्रशिक्षण सह पुनर्वास पदाधिकारी रितु कुमारी युवती के गायब होने के समय गृह में उपस्थित नहीं थी.इससे यह प्रतीत होता है कि आरटीओ द्वारा ड्यूटी ढ़ंग से नहीं किया जाता है.वहां रह रही पीडि़त महिलाओं के बीच सभी कर्मियों के प्रति असंतोष व्याप्त है.
उन्होंने युवती के गायब होने के मामले में गृह के संचालक समेत सभी कर्मियों को दोषी ठहराया है.इससे पूर्व भी हुई थी कार्रवाई की अनुशंसा इससे पूर्व भी कई बार अल्पावास गृह की जांच अधिकारियों द्वारा की गयी है.जांचोपरांत अधिकारियों द्वारा समर्पित जांच प्रतिवेदन में कार्रवाई की अनुशंसा भी की गयी.लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि जांच प्रतिवेदन को हर बार ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है.
पब्लिक विजिलेंस कमेटी के सचिव अनिल कुमार सिंह द्वारा किये गये शिकायत के आलोक में डीएम द्वारा डीडीसी से मामले की जांच करायी गयी.डीडीसी ने जांचोपरांत कार्रवाई की अनुशंसा की थी.उसके बाद सदर एसडीओ विमल कुमार मंडल ने भी जांच के बाद कार्रवाई का अनुरोध जिला प्रशासन से किया था.इसके अतिरिक्त समय-समय पर अन्य पदाधिकारियों द्वारा भी अल्पावास गृह की जांच की जाती रही है.
हाल में ही आइसीडीएस के डीपीओ धर्मेश कुमार ने भी जांच के दौरान आरटीओ को अनियमितता के विरुद्ध चेतावनी देते हुए कार्य में सुधार लाने का निर्देश दिया था.वहीं उनके द्वारा संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई की भी अनुशंसा की गयी थी.जिस पर अभी तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हो पायी है. जांच प्रतिवेदन अब तक अप्राप्त है.प्रतिवेदन के अवलोकन के बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी. हरिहर प्रसाद, प्रभारी जिला पदाधिकारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










