नेशनल हेराल्ड मामले के विरोध में दिया धरना

Updated:
विज्ञापन

सुपौल : नेशनल हेराल्ड सामाचार पत्र मामले में पीएमओ द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं अन्य कांग्रेसियों को बेवजह बदनाम करने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय के समक्ष शनिवार को धरना-प्रदर्शन किया. कांग्रेस जिला अध्यक्ष विमल कुमार यादव की अध्यक्षता व प्रदेश प्रभारी महासचिव डाॅ इरशाद अहमद की उपस्थिति में धरना-प्रदर्शन में कांग्रेसियों […]

विज्ञापन

सुपौल : नेशनल हेराल्ड सामाचार पत्र मामले में पीएमओ द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं अन्य कांग्रेसियों को बेवजह बदनाम करने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय के समक्ष शनिवार को धरना-प्रदर्शन किया. कांग्रेस जिला अध्यक्ष विमल कुमार यादव की अध्यक्षता व प्रदेश प्रभारी महासचिव डाॅ इरशाद अहमद की उपस्थिति में धरना-प्रदर्शन में कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के विरुद्ध जम कर नारेबाजी की.

कांग्रेसियों का आरोप है कि हेराल्ड मामले में केंद्र सरकार जानबूझ कर कांग्रेसियों को अपना राजनीतिक मोहरा बना रही है. केंद्र द्वारा राजनीतिक प्रतिशोध के कारण अनावश्यक रूप से सोनिया गांधी, राहुल गांधी व अन्य कांग्रेसियों को फंसाने की साजिश रची जा रही है. प्रधानमंत्री को चेतावनी देते हुए कहा कि वे दुर्भावना से प्रेरित हो कर ऐसा कोई कार्य नहीं करें जिससे कांग्रेसियों को आंदोलन पर उतारू होना पड़े.

धरना कार्यक्रम में सूर्य नारायण यादव, नरेश कुमार मिश्र, राम लखन प्रसाद यादव, अबुल कैश, उपेंद्र राम, सुभाष प्रसाद सिंह, अमरेंद्र कुमार ठाकुर, हिलारियन सिंह, अनोखा देवी, चिरंजीव प्रसाद सिंह, लक्ष्मण झा, मो सगीर आलम, वीरेंद्र कुमार दास, त्रिवेणी प्रसाद सिंह, चंदन झा आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन