सौ महिलाओं की सूची में बबीता को शामिल किये जाने से संघ के सदस्यों में खुशी

Updated:
विज्ञापन

सौ महिलाओं की सूची में बबीता को शामिल किये जाने से संघ के सदस्यों में खुशी सुपौल भारत सरकार के महिला विकास मंत्रालय द्वारा कोसी की बेटी बबीता को ऑल इंडिया सोशल मीडिया प्रतियोगिता में देश की सौ महिलाओं की सूची में शामिल किये जाने पर बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के सदस्यों ने […]

विज्ञापन

सौ महिलाओं की सूची में बबीता को शामिल किये जाने से संघ के सदस्यों में खुशी सुपौल भारत सरकार के महिला विकास मंत्रालय द्वारा कोसी की बेटी बबीता को ऑल इंडिया सोशल मीडिया प्रतियोगिता में देश की सौ महिलाओं की सूची में शामिल किये जाने पर बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के सदस्यों ने खुशी जाहिर की है. जिला संयोजक पंकज कुमार सिंह ने कहा कि सौ महिलाओं की सूची में कोसी की बेटी बबीता 14 वें स्थान पर है. श्री सिंह ने जिले वासियों से 100 वूमेनइंडिया, वोट नाउ, टीवी पर क्लिक कर बहू मूल्य वोट करने की अपील किया है. संघ के जिला प्रतिनिधि मुनेश्वर सिंह ने बताया कि कोसी की बेटी अपने लगन व मेहनत के बल पर आज इस मुकाम पर पहंुची है. बताया कि एक शिक्षिका के कर्त्तव्य का निर्वहन करते हुए समाज के वंचित, शोषित वर्गों के लिए कार्य करना बड़ी उपलब्धि है. इस मौके पर अतुल कुमार, कल्याणी स्वरूपा, अंजना सिंह, रश्मि राजेंद्र, कंचन कुमारी, आशा कुमारी, प्रीति कुमारी, विजय कुमार भारती सहित अन्य ने जिले वासियों से वोट देने की अपील की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन