प्रशिक्षण में आपदा से बचाव की दी गयी जानकारी
प्रशिक्षण में आपदा से बचाव की दी गयी जानकारी प्रतिनिधि, सुपौल आपदा प्रबंधन कार्यक्रम के तहत तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन गुरुवार को सदर प्रखंड के रामदत्तपट्टी स्थित कन्या मध्य विद्यालय परिसर में किया गया.प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन अपरा समाहर्ता आपदा कुमार अरुण प्रकाश ने किया.मौके पर रामदत्तपट्टी व तेलवा पंचायत के करीब 100 […]
प्रशिक्षण में आपदा से बचाव की दी गयी जानकारी प्रतिनिधि, सुपौल आपदा प्रबंधन कार्यक्रम के तहत तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन गुरुवार को सदर प्रखंड के रामदत्तपट्टी स्थित कन्या मध्य विद्यालय परिसर में किया गया.प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन अपरा समाहर्ता आपदा कुमार अरुण प्रकाश ने किया.मौके पर रामदत्तपट्टी व तेलवा पंचायत के करीब 100 युवकों को मुख्य प्रशिक्षक व समन्वयक शंभु चौधरी, एनडीआरएफ के एसआई सुधीर कुमार, एचसी विजय सिंह, एनके ओझा, सुकांत विश्वास, मास्टर ट्रेनर पप्पू कुमार, ललित कुमार आदि द्वारा आपदा से बचाव का प्रशिक्षण दिया गया.प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन शुक्रवार को प्रशिक्षकों द्वारा भूकंप से बचाव के संबंध में जानकारी दी गयी.प्रशिक्षकों ने कहा कि सुपौल जिला भूकंप के जोन पांच प्रभावित क्षेत्र में मौजूद है.लिहाजा लोगों को इस संबंध में जागरूक किया जाना एवं उन्हें भूकंप से बचाव की जानकारी उपलब्ध कराना आवश्यक है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










