मट्टिी भराई में अनियमितता का आरोप

Updated:
विज्ञापन

मिट्टी भराई में अनियमितता का आरोपवीरपुर. बसंतपुर प्रखंड के परमानंदपुर पंचायत स्थित गोसपुरपट्टी में सड़क पर मिट्टी भराई कार्य में बरती जा रही अनियमितता को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है. चौदहवीं वित्त योजना के तहत छह लाख की लागत से हो रहा निर्माण कार्य गत विधान सभा चुनाव के समय ही प्रारंभ हुआ था. देवनारायण […]

विज्ञापन

मिट्टी भराई में अनियमितता का आरोपवीरपुर. बसंतपुर प्रखंड के परमानंदपुर पंचायत स्थित गोसपुरपट्टी में सड़क पर मिट्टी भराई कार्य में बरती जा रही अनियमितता को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है. चौदहवीं वित्त योजना के तहत छह लाख की लागत से हो रहा निर्माण कार्य गत विधान सभा चुनाव के समय ही प्रारंभ हुआ था. देवनारायण मंडल घर से रहमान दर्जी के घर तक सड़क पर मिट्टी भराई का कार्य किया जा रहा है, जो अब तक पूरा नहीं हुआ है. इसके कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पूर्व मुखिया शमशेर आलम का कहना है कि किसी भी सरकारी योजना के प्रारंभ होने से पूर्व संवेदक द्वारा कार्य स्थल पर निर्माण कार्य की जानकारी से संबंधित बोर्ड लगाया जाता है. पर संवेदक द्वारा बोर्ड नहीं लगाया गया है. सड़क में एक भी मजदूर से कार्य नहीं लिया गया है, सिर्फ ट्रैक्टर से मिट्टी भराई का कार्य किया गया है. इस संबंध में मुखिया वीणा देवी ने बताया कि नियमानुसार ही मिट्टी भराई का कार्य किया गया है. वहीं बीडीओ रचना भारती ने कहा कि अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है. शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर अनियमितता पाये जाने पर कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन