सिंहेश्वर ने मधेपुरा को 53 रनों से हराया

Updated:
विज्ञापन

सिंहेश्वर ने मधेपुरा को 53 रनों से हराया जदिया. कोरियापट्टी क्रीड़ा मैदान में आयोजित बैकुंठ प्रसाद सिंह मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट को दूसरा सेमी फाइनल मैच मंगलवार को सिंहेश्वर और मधेपुरा के बीच खेला गया. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सिंहेश्वर की टीम ने अक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 18 वे ओवर में सभी […]

विज्ञापन

सिंहेश्वर ने मधेपुरा को 53 रनों से हराया जदिया. कोरियापट्टी क्रीड़ा मैदान में आयोजित बैकुंठ प्रसाद सिंह मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट को दूसरा सेमी फाइनल मैच मंगलवार को सिंहेश्वर और मधेपुरा के बीच खेला गया. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सिंहेश्वर की टीम ने अक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 18 वे ओवर में सभी विकेट खो कर 143 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया. जवाब में उतरी मधेपुरा की टीम ने निर्धारित ओवर में 8 विकेट खोकर 90 रनों पर ही सिमट गयी. इस तरह सिंहेश्वर की टीम ने 53 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल में अपना जगह बना लिया है. सिंहेश्वर टीम के खिलाड़ी मनीष को मेन ऑफ द मैच से नवाजा गया. जिन्होंने अपनी पारी के दौरान बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए 50 रनों की बेहतर पारी खेली. मैच में अंपायर की भूमिका राजन सिंह व दीपक कुमार ने निभाई. जबकि उद्घोषक की भूमिका अनिल कुमार अरुण व स्कोरर के रूप में मुनन जी व नितिन बिहारी ने निभाया. टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला कोरियापट्टी व सिंहेश्वर के बीच बुधवार को खेला जायेगा. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में छातापुर विधायक नीरज सिंह बबलू उपस्थित रहेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन