150 लीटर डीजल सहित अन्य तस्करी का सामान बरामद
150 लीटर डीजल सहित अन्य तस्करी का सामान बरामद फोटो-02,कैप्सन- तस्करी के समान के साथ एसएसबी के जवान.प्रतिनिधि, वीरपुर भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी कर नेपाल ले जा रहे खाद्य का बोरा व डीजल एसएसबी के 45 वी बटालियन के जवानों ने बरामद करने में सफलता पायी है. एसएसबी बटालियन आर भलोठिया ने बताया कि भारत-नेपाल […]
150 लीटर डीजल सहित अन्य तस्करी का सामान बरामद फोटो-02,कैप्सन- तस्करी के समान के साथ एसएसबी के जवान.प्रतिनिधि, वीरपुर भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी कर नेपाल ले जा रहे खाद्य का बोरा व डीजल एसएसबी के 45 वी बटालियन के जवानों ने बरामद करने में सफलता पायी है. एसएसबी बटालियन आर भलोठिया ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा के पीलर संख्या 195 के समीप रात के अंधेरे का फायदा उठा कर तस्करों द्वारा दो बोरी यूरिया, चार बोरी डीएपी, दो बोरी चीनी, दो टीन सरसों का तेल, 30 लीटर रिफाइन व 150 लीटर डीजल भारत प्रभाग से नेपाल की तरफ ले जाया जा रहा था. लेकिन सीमा पर सहायक सब इंस्पेक्टर प्रदीप भौमिक के नेतृत्व में गश्ती कर रहे जवानों ने सभी तस्करी के सामान को पकड़ लिया. इस दौरान तस्कर भागने में सफल रहे. श्री भलौठिया ने कहा कि बरामद सभी सामानों को भीम नगर कस्टम के हवाले कर दिया गया है. जब्त समानों का अनुमानित बाजार मूल्य इक्कीस हजार आंकी गयी है. गश्ती के दौरान हवलदार गुणादर सरदार, रोहित, गया शंकर आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










