अध्यक्ष की मनमानी पर आठ सदस्यों ने दिया इस्तीफा

Updated:
विज्ञापन

अध्यक्ष की मनमानी पर आठ सदस्यों ने दिया इस्तीफा किसनपुर. मौजहा पैक्स अध्यक्ष के कार्यकलाप से नाराज आठ सदस्यों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. जिला सहकारिता पदाधिकारी एवं अध्यक्ष को सौंपे इस्तीफा में पैक्स सदस्य ने अध्यक्ष पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके द्वारा आज तक कार्यकारिणी की बैठक […]

विज्ञापन

अध्यक्ष की मनमानी पर आठ सदस्यों ने दिया इस्तीफा किसनपुर. मौजहा पैक्स अध्यक्ष के कार्यकलाप से नाराज आठ सदस्यों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. जिला सहकारिता पदाधिकारी एवं अध्यक्ष को सौंपे इस्तीफा में पैक्स सदस्य ने अध्यक्ष पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके द्वारा आज तक कार्यकारिणी की बैठक नहीं बुलाई गयी है. सभी कार्यों को मन मरजी ढंग से निष्पादित किया जा रहा है. जबकि सरकार द्वारा सदस्यों का चयन निर्वाचन के माध्यम से किया गया. बावजूद उन्हें अध्यक्ष के क्रिया-कलाप की वजह से अपमान का दंश झेलना पड़ता है. 11 में से त्यागपत्र देने वाले आठ सदस्यों में श्याम लाल यादव, पार्वती देवी, कुमार रंजन, सावित्री देवी, पांचू राम, गीता देवी, योगेंद्र महतो, शंकर यादव शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन