संवेदक की मनमानी के कारण आवागमन बाधित
किसनपुर : प्रखंड के बैजनाथपुर गांव को एसएच 76 से जोड़ने वाली सड़क पर संवेदक की मनमानी के कारण करीब एक वर्ष से आवागमन बाधित है.संवेदक द्वारा सड़क के दोनों ओर जेसीबी से मिट्टी डाल कर इसे नाले का रूप दे दिया गया है.इस वजह से वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना […]
किसनपुर : प्रखंड के बैजनाथपुर गांव को एसएच 76 से जोड़ने वाली सड़क पर संवेदक की मनमानी के कारण करीब एक वर्ष से आवागमन बाधित है.संवेदक द्वारा सड़क के दोनों ओर जेसीबी से मिट्टी डाल कर इसे नाले का रूप दे दिया गया है.इस वजह से वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
लाखों रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क पर मिट्टी कार्य प्रारंभ होने के बाद स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी थी कि अब उनका गांव भी मुख्य सड़क से जुड़ जायेगा.लेकिन सड़क तो बनी नहीं, ग्रामीणों के समक्ष एक नयी मुसीबत खड़ी हो गयी है.इस वजह से स्थानीय ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है.
बैजनाथपुर निवासी विपिन कुमार यादव, शिव नंदन यादव, गंगा यादव, ब्रह्मदेव यादव आदि ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत संवेदक द्वारा इस सड़क का निर्माण कार्य बीते एक वर्ष पूर्व प्रारंभ किया गया.
सड़क किनारे किसानों की लगी फसल को बरबाद कर मिट्टी काट कर सड़क के दोनों ओर जमा कर देने के बाद आज तक संवेदक का दर्शन ग्रामीणों को नहीं हो पाया है.संवेदक द्वारा डाले गये मिट्टी को ना ही समतल किया गया और ना ही इस सड़क पर कार्य प्रारंभ किया जा रहा है.
ग्रामीणों ने बताया कि कई बार इस सड़क की स्थिति से स्थानीय अधिकारियों को अवगत कराया गया.बावजूद इसके अब तक इस दिशा में किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जा सकी है.नतीजतन बैजनाथपुर वासियों को पक्की सड़क से जुड़ने का सपना अधूरा पड़ा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










