स्वच्छता अभियान चलाकर किया जागरूक
स्वच्छता अभियान चलाकर किया जागरूक प्रतिनिधि सुपौल जिला जल एवं स्वच्छता समिति के तत्वावधान में स्वच्छता उत्सव 2015 , स्वच्छ भारत मिशन एवं निर्मल ग्राम पंचायत बनाने को लेकर संपूर्ण जिले में 20 नवंबर से 30 नवंबर तक जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में शुक्रवार को गोपाल पुर सिरे एवं बकौर […]
स्वच्छता अभियान चलाकर किया जागरूक प्रतिनिधि सुपौल जिला जल एवं स्वच्छता समिति के तत्वावधान में स्वच्छता उत्सव 2015 , स्वच्छ भारत मिशन एवं निर्मल ग्राम पंचायत बनाने को लेकर संपूर्ण जिले में 20 नवंबर से 30 नवंबर तक जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में शुक्रवार को गोपाल पुर सिरे एवं बकौर पंचायत में विद्यालय, महादलित बस्ती व अन्य स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाया गया. टीम लीडर सुधीर मिश्र के नेतृत्व में चलाये गये इस स्वच्छता अभियान के दौरान स्वच्छ रहने के लिए लोगों जानकारी दी गयी. आम लोगों को जानकारी देते श्री मिश्र ने कहा कि स्वस्थ रहने के स्वच्छ रहना आवश्यक है. इसलिए सभी को खाना खाने से पहले व शौचालय से आने के बाद अपने हाथों की सफाई साबुन व ताजा राख से अवश्य करनी चाहिए. मौके को संबोधित करते अविनाश कुमार ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छ रहना आवश्यक है. स्वच्छ रहने के बाद ही सुंदर व निर्मल गांव की कल्पना की जा सकती है. प्रेरक नीता कुमारी ने लोगों को जागरूक करते कहा कि खुले में शौच करने से डायरिया, पीलिया, टायफाइट, खुजली आदि रोगों से लोग पीड़ित हो जाते हैं. इसलिए साफ-सफाई अहम है. लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग सुपौल के कनीय अभियंता अशोक सिंह ने कहा कि स्वच्छ रहने से ही गंदगी से होने वाले रोगों से निजात मिल सकता है. जागरूकता अभियान में गांव के लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










