छठ त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक

Updated:
विज्ञापन

किसनपुर : आगामी छठ त्योहार को लेकर थाना परिसर में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक संपन्न हुई. अंचलाधिकारी अमित कुमार लाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में दर्जनों गण मान्यों ने हिस्सा लिया. बैठक में उपस्थित लोगों ने छठ घाट की तैयारी के मद्देनजर कई सुझाव अंचलाधिकारी को श्री लाल को दिया. उन्होंने कहा […]

विज्ञापन

किसनपुर : आगामी छठ त्योहार को लेकर थाना परिसर में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक संपन्न हुई. अंचलाधिकारी अमित कुमार लाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में दर्जनों गण मान्यों ने हिस्सा लिया. बैठक में उपस्थित लोगों ने छठ घाट की तैयारी के मद्देनजर कई सुझाव अंचलाधिकारी को श्री लाल को दिया.

उन्होंने कहा कि इस बार अंचल क्षेत्र में 30 घाटों पर छठ पूजा का आयोजन कराया गया है. जहां अंचलाधिकारी ने घाट के समीप आतिशबाजी नहीं कराये जाने की बात कही. साथ ही नाव के परिचालन पर क्षमता से अधिक लोगों को नहीं चढ़ाने का निर्णय लिया गया. कहा कि महा सेतु के समीप के घाट सहित अड़ाहा, बैंगा, सनपतहा में विशेष निगरानी रखी जायेगी.

बताया कि जिन घाटों के समीप अधिक गहरा पानी है. ऐसे स्थलों पर बैरिकेट कराये जाने के साथ ही चौकीदारों की तैनाती की जायेगी. ताकि पूजा अर्चना में किसी प्रकार का व्यवधान ना हो. बैठक में कृष्ण कुमार यादव, ब्रह्म देव सादा, सूर्य नारायण यादव, राजेश सिंह, सत्य नारायण मुखिया, तेज नारायण मंडल, विनय कुमार यादव, उमेश यादव, वीरेंद्र कुमार यादव सहित अन्य गण मान्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन