हर्षोल्लास के साथ मना भैया दूज

Updated:
विज्ञापन

त्रिवेणीगंज : अनुमंडल क्षेत्र में शुक्रवार को भैया दूज का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर दिन भर सौगात लेकर भाईयों द्वारा बहन के घर आने जाने का सिलसिला जारी रहा. बहन से भाई के माथे पर तिलक लगा कर लंबी उम्र व दीर्घायु होने की कामना की गयी. साथ ही […]

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज : अनुमंडल क्षेत्र में शुक्रवार को भैया दूज का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर दिन भर सौगात लेकर भाईयों द्वारा बहन के घर आने जाने का सिलसिला जारी रहा. बहन से भाई के माथे पर तिलक लगा कर लंबी उम्र व दीर्घायु होने की कामना की गयी.

साथ ही बहनों ने ‘गंगा नौतेयत जमुना के, हम नौते छी भाई के, जब तक गंगा- जमुना मे पानी रहैय, ताबत हमर भाई के जिंनगी रहय’ उच्चारण के साथ दीर्घायु रहने की कामना किया. अनुमंडल क्षेत्र में भैया दूज के मौके पर सौगात के रूप में भाई द्वारा मूढ़ी के साथ मिठाई ले जाने की परंपरा रही है. जिसे लेकर व्यवसायियों द्वारा काफी मात्रा में मूढ़ी का स्टॉक किया गया. लोग अपने सामर्थ्य के अनुरूप खरीदारी करते नजर आये. कहीं किलो दो किलो तो कही बोरी बंद मूढ़ी की खरीदारी की गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन