वैरिया के प्रसद्धि मेला का शुभारंभ

Updated:
विज्ञापन

किसनपुर : दीपावली व काली पूजा के मौके पर प्रखंड क्षेत्र के वैरिया गांव में लगने वाले मेले का उदघाटन गुरुवार को क्षेत्रीय व नव निर्वाचित विधायक यदुवंश कुमार यादव ने फीता काट कर किया. मौके पर उन्होंने कुश्ती प्रतियोगिता का भी शुभारंभ किया. श्री यादव ने उपस्थित पहलवान से हाथ मिला कर उनकी हौसला […]

विज्ञापन

किसनपुर : दीपावली व काली पूजा के मौके पर प्रखंड क्षेत्र के वैरिया गांव में लगने वाले मेले का उदघाटन गुरुवार को क्षेत्रीय व नव निर्वाचित विधायक यदुवंश कुमार यादव ने फीता काट कर किया. मौके पर उन्होंने कुश्ती प्रतियोगिता का भी शुभारंभ किया. श्री यादव ने उपस्थित पहलवान से हाथ मिला कर उनकी हौसला अफजाई की.

समारोह को संबोधित करते विधायक श्री यादव ने मेले व कुश्ती प्रतियोगिता के आयोजन के लिए आयोजन समिति को धन्यवाद दिया. कहा कि मेले के बहाने लोगों का आपसी मिलन होता है. जिससे सामाजिक सौहार्द में वृद्धि होती है. कहा कि आधुनिक परिवेश में मेले व कुश्ती प्रतियोगिता जैसे परंपरा विलुप्त होता जा रहा है.

लिहाजा इसे बरकरार रखने वाले धन्यवाद के पात्र हैं. उन्होंने लोगों को बधाई देते हुए बताया कि स्व साधु यादव एवं स्व खुशी लाल यादव की पहल पर काली पूजा मेला का शुभारंभ किया गया था. तबसे करीब 70 सालों से इस मेले का आयोजन किया जा रहा है. उन्हांेने अपने पौराणिक व समृद्ध परंपरा को अक्षुण्ण रखने का आह्वान किया. साथ ही दीपावली व काली पूजा जैसे आयोजन को भाई चारा का प्रतीक बताते हुए सौहार्द बनाये रखने की अपील की.

गौरतलब है कि बैरिया में लगने वाले इस प्रसिद्ध मेले में आस पास के दर्जनों गांव से लोगों का आगमन जारी है. कुश्ती प्रतियोगिता देखने के लिए भी लोगों में काफी उत्साह व्याप्त है. आयोजक शिव नंदन राय एवं वीरवल राय ने बताया कि दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता में दर्जनों पुरुष व महिला पहलवान भाग लेंगे.

इस अवसर पर राजद के पिपरा प्रखंड अध्यक्ष कारी यादव,उपेंद्र मंडल, राम नारायण यादव, कृष्ण कुमार, बबलू यादव, मो जन्नत हुसैन, श्याम कुमार, दामोदर यादव, कालेश्वर यादव, सोहन सिंह, डोमन राम, सुरेंद्र यादव, गंुजाय यादव, पहलवान नागमणि, देव नारायण, कृष्ण देव यादव, भीम यादव, मो आफताब आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन