ढ़ाई माह पूर्व अपहृत छात्रा बरामद
ढ़ाई माह पूर्व अपहृत छात्रा बरामद वीरपुर भीमनगर ओपी क्षेत्र से गासब छात्रा को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है.करीब ढ़ाई माह पूर्व गायब छात्रा की बरामदगी के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है. जानकारी देते भीमनगर ओपी अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि 03 सितंबर को दशवीं कक्षा की छात्रा […]
ढ़ाई माह पूर्व अपहृत छात्रा बरामद वीरपुर भीमनगर ओपी क्षेत्र से गासब छात्रा को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है.करीब ढ़ाई माह पूर्व गायब छात्रा की बरामदगी के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है. जानकारी देते भीमनगर ओपी अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि 03 सितंबर को दशवीं कक्षा की छात्रा का स्कूल जाने के क्रम में अज्ञात लोगों द्वारा अपहरण कर लिया गया था.इस मामले में छात्रा के पिता द्वारा प्राप्त आवेदन के आलोक में चार लोगों के विरुद्ध कांड संख्या 158/15 दर्ज कर पुलिस बरामदगी हेतु प्रयासरत थी.इस मामले में दो आरोपियों की पूर्व में गिरफ्तारी भी हो चुकी है.उन्होंने बताया कि बरामदगी के बाद छात्रा को धारा 164 के बयान हेतु न्यायालय में उपस्थित किया गया है.न्यायालय से प्राप्त आदेश के आलोक में आगे की कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










