एक माह पूर्व अपहृत व्यक्ति का कंकाल बरामद

Updated:
विज्ञापन

छातापुर: एक माह पूर्व अपहृत राजेश्वरी ओपी क्षेत्र अंतर्गत चरणे निवासी 45 वर्षीय परशुराम यादव उर्फ पुलिया यादव का कंकाल बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गयी.परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बुधवार की देर संध्या थाना क्षेत्र के मानगंज स्थित खैरबन्नी से बरामद कंकाल को अपने कब्जे में लिया है. पुलिस के […]

विज्ञापन

छातापुर: एक माह पूर्व अपहृत राजेश्वरी ओपी क्षेत्र अंतर्गत चरणे निवासी 45 वर्षीय परशुराम यादव उर्फ पुलिया यादव का कंकाल बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गयी.परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बुधवार की देर संध्या थाना क्षेत्र के मानगंज स्थित खैरबन्नी से बरामद कंकाल को अपने कब्जे में लिया है.

पुलिस के अनुसार परिजनों द्वारा अंग वस्त्र के आधार पर शव की पहचान की गयी है.कंकाल मिलने की सूचना पर पहुंचे त्रिवेणीगंज डीएसपी चंद्र शेखर विद्यार्थी, जदिया थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव, छातापुर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी व राजेश्वरी ओपी प्रभारी दिनेश कुमार सिंह ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा भेज दिया है. डीएसपी श्री विद्यार्थी ने बताया कि मृतक के भाई उमेश यादव के आवेदन पर एक नामजद सहित अन्य के विरुद्ध थाना कांड संख्या 235/15 दर्ज है.

बताया कि मृतक आपराधिक छवि का व्यक्ति था.प्रारंभिक छानबीन में आपसी रंजिश के कारण हत्या की बात सामने आयी है.इधर शव बरामद होने के बाद परिजनों में भय का माहौल व्याप्त है. क्या है मामलादर्ज प्राथमिकी के अनुसार मृतक के भाई उमेश यादव ने बताया है कि 13 अक्टूबर को परशुराम यादव अपनी बाइक से त्रिवेणीगंज थाना छेत्र के निपनियां निवासी शंभू यादव के साथ मवेशी व्यापार के संदर्भ में कहीं निकला था,

जो लौट कर वापस घर नहीं आया.खोजबीन के दौरान पूछने पर शंभू यादव ने उनके घर से खाना खाकर रात मे ही चले जाने की बात कही. वहीं 18 अक्टूबर को उनकी बाइक राजेश्वरी ओपी अंतर्गत तमुआ स्थित नासा टोला के समीप से बरामद किया गया.प्राथमिकी में दावा किया गया है कि शंभू यादव ने ही अन्य लोगों के साथ मिल कर उनके भाई का अपहरण किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन