महंगाई पर भारी दीपावली का उत्साह
निर्मली : दीपावली पर्व को लेकर मंगलवार को अनुमंडल क्षेत्र के बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. महंगाई के बावजूद लोगों ने जमकर खरीदारी की. दीपावली को लेकर बाजार में पूजन सामग्रियों के साथ-साथ पटाखों व कपड़ों की दुकान सजी हुई है. शहर के भगत सिंह चौक, बोथरा चैक, मेन रोड, […]
निर्मली : दीपावली पर्व को लेकर मंगलवार को अनुमंडल क्षेत्र के बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. महंगाई के बावजूद लोगों ने जमकर खरीदारी की. दीपावली को लेकर बाजार में पूजन सामग्रियों के साथ-साथ पटाखों व कपड़ों की दुकान सजी हुई है. शहर के भगत सिंह चौक, बोथरा चैक, मेन रोड, दुर्गा स्थान, सुभाष चौक, हटिया चौक पर खरीदारों की भीड़ देखी गयी.
वहीं लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा महंगी हो जाने के बावजूद लोगों ने इसकी खरीदारी की. बाजार में तरह-तरह के लाइट, लड़ियाें आदि भी लोगों ने खरीदा. बढ़ती महंगाई के कारण लोग पारंपरिक दीप कम ही खरीदते दिखे. लोगों का कहना था कि तेल व दीपों की कीमत अधिक होने के कारण अब पारंपरिक दीप व ढ़िबरी जलाना संभव नहीं हो पायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










