जाम से परेशान है स्थानीय निवासी
जाम से परेशान है स्थानीय निवासी फोटो-13,कैप्सन- जाम की स्थितिपिपरा. बाजार के लोगों के लिए जाम की समस्या आम बात हो गयी है. एनएच 106 व एनएच 327 ई महावीर स्थान चौड़ाहा से लेकर गांधी चौक व सुभाष चौक पर प्रत्येक दिन चार से पांच बजे की बीच भयावह जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती […]
जाम से परेशान है स्थानीय निवासी फोटो-13,कैप्सन- जाम की स्थितिपिपरा. बाजार के लोगों के लिए जाम की समस्या आम बात हो गयी है. एनएच 106 व एनएच 327 ई महावीर स्थान चौड़ाहा से लेकर गांधी चौक व सुभाष चौक पर प्रत्येक दिन चार से पांच बजे की बीच भयावह जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. इससे सड़क के किनारे दुकानदारों के साथ आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. मुख्य मार्ग होने की वजह से यहां से वाहनों को आवागमन तो दूर आम लोगों के लिए पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है. सबसे ज्यादा समस्या महावीर चौक के पास होती है. यहां से त्रिवेणीगंज की तरफ जाने वाली सड़क मुड़ती है. इसकी वजह से यहां जाम की स्थिति सामान्य बात हो गयी है. जाम की मुख्य वजह सड़क के दोनों और अतिक्रमण है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










