महागंठबंधन के जीत हर्ष
महागंठबंधन के जीत हर्ष त्रिवेणीगंज. विधान सभा चुनाव में महागंठबंधन को मिला प्रचंड बहुमत एवं त्रिवेणीगंज विधान सभा क्षेत्र से जद यू प्रत्याशी वीणा देवी की जीत पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है. कार्यकर्ताओं का कहना है कि एनडीए ने बिहार में जो सत्ता के सपने देखें थे. उनका सपना धरा का धरा रह […]
महागंठबंधन के जीत हर्ष त्रिवेणीगंज. विधान सभा चुनाव में महागंठबंधन को मिला प्रचंड बहुमत एवं त्रिवेणीगंज विधान सभा क्षेत्र से जद यू प्रत्याशी वीणा देवी की जीत पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है. कार्यकर्ताओं का कहना है कि एनडीए ने बिहार में जो सत्ता के सपने देखें थे. उनका सपना धरा का धरा रह गया. कहा कि चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हवा ही नहीं निकली बल्कि उनके हवा-हवाई बयान को बिहार की जनता ने जान लिया. यही वजह है कि यहां पर उनका हाल दिल्ली के तरह हो गया. बिहार का चुनाव एनडीए के लिए उल्टी गिनती की शुरुआत है. महागंठबंधन ने बिहार चुनाव में अप्रत्याशित जीत हासिल कर साबित कर दिया है कि अब दिल्ली दूर नहीं है. खुशी जाहिर करने वालों में जद यू वरिष्ठ नेता जितेंद्र कुमार अरविंद, पूर्व जद यू प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुमार यादव, जसवीर सरदार, जद यू जिला महासचिव इंद्र देव यादव, मो कमाल खां, मो सलामत राईन, रामा राम, शत्रुघ्न प्रसाद चौधरी, मो कादीर, बीएनएमयू के छात्र राजद उपाध्यक्ष प्रवेश कुमार प्रवीण, छात्र राजद प्रखंड अध्यक्ष विवेक चौधरी , कुणाल कुमार, राहुल राज, रौशन कुमार आदि शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










