मेरी जीत क्षेत्र की जनता की जीत
मेरी जीत क्षेत्र की जनता की जीतजनता के विश्वास पर खड़ा उतरुंगा: बबलू फोटो-10,कैप्सन- समर्थकों के साथ नवनिर्वाचित विधायक,वीरपुर छातापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतने वाले नीरज कुमार सिंह बबलू मंगलवार को वीरपुर पहुंचे, जहां बबलू समर्थकों ने उनका स्वागत किया. इस दौरान नव निर्वाचित विधायक ने शहर के महावीर स्थान, […]
मेरी जीत क्षेत्र की जनता की जीतजनता के विश्वास पर खड़ा उतरुंगा: बबलू फोटो-10,कैप्सन- समर्थकों के साथ नवनिर्वाचित विधायक,वीरपुर छातापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतने वाले नीरज कुमार सिंह बबलू मंगलवार को वीरपुर पहुंचे, जहां बबलू समर्थकों ने उनका स्वागत किया. इस दौरान नव निर्वाचित विधायक ने शहर के महावीर स्थान, गोल चौक, मुख्य बाजार, हवाई अड्डा, आइटीआई कॉलोनी होते हुए पावर हाउस तक पैदल भ्रमण कर लोगों को जीत के लिए धन्यवाद दिया. जगह-जगह लोगों ने उनका फूल-माला पहना कर स्वागत किया. इस दौरान नव निर्वाचित विधायक ने लोगों से एक बार फिर अपार जन समर्थन देने के लिए धन्यवाद किया. बताया कि आम अवाम के स्नेह व प्यार ही है कि मैं इस क्षेत्र से चौथी बार विधायक बना हूं. उन्होंने कहा कि यह जीत इस क्षेत्र की जनता के भरोसे की जीत है, और जनता के भरोसा पर खरा उतरना मेरा एक मात्र मकसद है. मतदाताओं द्वारा पूछे गये सवाल के जवाब में श्री बबलू ने बताया कि उनके विधानसभा क्षेत्र में किसी तरह से लोगों को परेशानी नहीं होगी. जिसको जब जरूरत हो, सीधे मुझसे आ कर मिल सकते हैं. समस्या का निदान किया जायेगा. श्री बबलू ने कहा व्यवसायी निडर होकर अपना-अपना करोबार करें. जनता की सेवा के लिए मैं हमेशा तत्पर रहूंगा. इस दौरान उनके साथ गोपाल आचार्य, पशुपति प्रसाद गुप्ता, जीवछ सिंह, मनीष कुमार सिंह, संजय सिंह, सतीश सिंह, जीवछ प्रसाद, त्रिलोकी सिंह, अनिल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, नीरज सिंह आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










