शक्षिक संघ के सदस्यों ने दी बधाई

Updated:
विज्ञापन

शिक्षक संघ के सदस्यों ने दी बधाई प्रतिनिधि, सुपौलमहागंठबंधन के प्रत्याशियों की जीत पर बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ ने स्थानीय विजयी उम्मीदवारों को बधाई दी है. संघ के जिला संयोजक पंकज कुमार सिंह ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नियोजित शिक्षकों को वेतनमान दिया है. इसे […]

विज्ञापन

शिक्षक संघ के सदस्यों ने दी बधाई प्रतिनिधि, सुपौलमहागंठबंधन के प्रत्याशियों की जीत पर बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ ने स्थानीय विजयी उम्मीदवारों को बधाई दी है. संघ के जिला संयोजक पंकज कुमार सिंह ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नियोजित शिक्षकों को वेतनमान दिया है. इसे लेकर शिक्षकों ने जनादेश देकर ब्याज सहित वापस किया है. जिला प्रतिनिधि मुनेश्वर सिंह ने बताया कि वेतनमान को लेकर लड़ाई लड़ रहे शिक्षकों का नारा था कि जो शिक्षकों के हित में कार्य करेंगे. चुनाव में शिक्षक उन्हीं के साथ रहेंगे. बताया कि सभी शिक्षक सरकार से बिहार के विकास के साथ साथ समान काम के बदले समान वेतन दिये जाने की अपेक्षा रखते हैं. संघ के सदस्यों ने वर्तमान सरकार से आशा व्यक्त की है कि अब नव गठित सरकार राज्य में सुरक्षा, समृद्धि व विकास की गति पर विशेष ध्यान देगी. बधाई देने वालों में मो जहांगीर, रौशन कुमार, श्रवण चौधरी, दीपक पासवान, मो निसार, नीरज कुमार सिंह, अंजना सिंह, संजीव यादव, संतोष मंडल, राजीव झा, बिजेंद्र राम, निर्मल निराला, महेश कुशियैत, कल्याणी स्वरूपा, मो इमरान आलम सहित अन्य शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन