नीतीश की सरकार बनने पर लोगों में हर्ष

Updated:
विज्ञापन

नीतीश की सरकार बनने पर लोगों में हर्ष फोटो-01,02,03,04,05,06,07,08,कैप्सन-प्रतिक्रिया व्यक्त करने वाले का फाइल फोटो.प्रतिनिधि, छातापुर विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद सूबे में महागंठबंधन की भारी जीत पर प्रखंड क्षेत्र के लोगों ने खुशी जाहिर की है. लोगों ने इस जीत को सामाजिक न्याय की जीत करार दिया है. कहा नीतीश की सरकार में बिहार […]

विज्ञापन

नीतीश की सरकार बनने पर लोगों में हर्ष फोटो-01,02,03,04,05,06,07,08,कैप्सन-प्रतिक्रिया व्यक्त करने वाले का फाइल फोटो.प्रतिनिधि, छातापुर विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद सूबे में महागंठबंधन की भारी जीत पर प्रखंड क्षेत्र के लोगों ने खुशी जाहिर की है. लोगों ने इस जीत को सामाजिक न्याय की जीत करार दिया है. कहा नीतीश की सरकार में बिहार का चहुमुखी विकास हुआ था, जिसका परिणाम महागंठबंधन की जीत के रूप में सामने आया है. बिहार में नीतीश को मिले प्रचंड बहुमत मिलने से खुशी प्रकट करते लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. जीवछपुर निवासी रमेश कुमार मुखिया ने कहा कि नीतीश कुमार ने सड़क व विद्युतीकरण के क्षेत्र में बेहतर काम किया है.लेकिन शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में और सुधार की आवश्यकता है. मुझे विश्वास है कि अगले कार्यकाल में वे इन पर बेहतर ढ़ंग से काम करेंगे. गृहिणी अर्चना देवी ने बताया कि विधान सभा क्षेत्र के लोगों को दोहरी खुशी मिली है. एक तरफ न्याय के साथ विकास का नारा बुलंद करने वाले नीतीश कुमार के नेतृत्व मे सरकार बन रही है. वहीं दूसरी ओर क्षेत्र के अधिकारों के लिए हमेशा से तत्पर रहने वाले संघर्षशील छवि के विधायक नीरज कुमार बबलू पुन: चुने गये हैं. मो परवेज आलम ने बताते है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागंठबंधन की सरकार निश्चित रूप से पांच वर्षों तक चलेगी. सरकार से उम्मीद है कि राज्य में अमन चैन स्थापित करते हुए किये गये वादों को पूरा करेंगे और विकास के बचे हुए कार्यों को सरजमीन पर उतार कर बिहार को आगे ले जायेंगे. उषा देवी ने नीतीश कुमार को नयी पारी के लिए बधाई देते कहा कि पढ़ाई, दवाई और कमाई की समुचित व्यवस्था बिहार में उपलब्ध हो जाय तो उन्हें बिहार की जनता का प्यार लंबे समय तक मिलेगा. बौआ मेहता ने हर्ष व्यक्त करते कहा कि लोक सभा चुनाव के दौरान ही आम मतदाताओं ने निर्णय ले लिया था कि केंद्र में मोदी और बिहार मे नीतीश को चुनना है. रवींद्र कुमार रवि ने कहा कि बिहार की जनता ने अच्छा काम करने वालों को चुना है. निश्चित रूप से बिहार की जनता धन्यवाद के पात्र हैं. अरविंद यादव बताते है कि बिहार की जनता ने नीतीश कुमार के नेतृत्व पर भरोसा दिखा कर यह साबित कर दिया कि सत्ता के लिए बिहारी को कोई बरगला नहीं सकता है. अच्छे काम करने वालों को मौका मिलना चाहिए. मो नुरूद्दीन ने महागंठबंधन की भारी जीत पर खुशी का इजहार करते कहा कि नीतीश जी को काम करने का मजदूरी मिली है. उन्होंने अच्छा काम कर बिहार में विकास की नीव रखी थी. यही वजह थी कि वे जनता के सबसे चहेते चेहरे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन