अनिरुद्ध ने जताया जनता के प्रति आभार

Updated:
विज्ञापन

अनिरुद्ध ने जताया जनता के प्रति आभार फोटो – 10कैप्सन- समर्थकों के साथ विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादवप्रतिनिधि, सुपौलनिर्मली विधानसभा क्षेत्र लगातार चौथी बार जीत दर्ज करने वाले अनिरुद्ध प्रसाद यादव ने अपार समर्थन के लिए क्षेत्र की जनता के प्रति आभार प्रकट किया है.श्री यादव ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने बिना किसी बहकावे […]

विज्ञापन

अनिरुद्ध ने जताया जनता के प्रति आभार फोटो – 10कैप्सन- समर्थकों के साथ विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादवप्रतिनिधि, सुपौलनिर्मली विधानसभा क्षेत्र लगातार चौथी बार जीत दर्ज करने वाले अनिरुद्ध प्रसाद यादव ने अपार समर्थन के लिए क्षेत्र की जनता के प्रति आभार प्रकट किया है.श्री यादव ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने बिना किसी बहकावे में आ कर नीतीश कुमार के विकास के मॉडल को अपनाते हुए उन्हें सेवा का अवसर प्रदान किया है.वे जनता के विश्वास पर खड़ा उतरेंगे.कहा कि बीते 10 वर्षों के दौरान क्षेत्र के विकास के लिए अनेक काम किये गये हैं.शेष बचे कार्यों को शीघ्र पूरा किया जायेगा.कहा कि सड़क व पुल-पुलिया का निर्माण उनकी प्राथमिकता सूची में रहा है. इसे वे हर हाल में पूरा करेंगे. श्री यादव ने कहा कि बिहार की जनता ने फिर से एक बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व पर भरोसा जताया है.यही वजह है कि उन्हें भारी जनादेश प्राप्त हुआ.कहा कि बिहार की बुद्धिजीवी जनता ने अपने निर्णय से देश को टूटने से बचा लिया है. इस अवसर पर जदयू के जिला उपाध्यक्ष बैद्यनाथ प्रसाद यादव, ओमप्रकाश यादव, रणधीर कुमार राणा आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन