19858 मतदाताओं ने नोटा पर दबाया बटन
19858 मतदाताओं ने नोटा पर दबाया बटन परबत्ता में सबसे अधिक 5949 मतदाताओं ने नोटा पर लगायी मुहर अलौली में सबसे कम 3842 बार इवीएम में नोटा का दबा बटनविधानसभावार नोटा के प्रयोग का आंकड़ा खगड़िया : 4685अलौली : 3842परबत्ता : 5949 बेलदौर ‘ 5382 ———–कुल 19858खगड़िया. अबकी विधानसभा चुनाव में खगड़िया के चारों विधानसभा […]
19858 मतदाताओं ने नोटा पर दबाया बटन परबत्ता में सबसे अधिक 5949 मतदाताओं ने नोटा पर लगायी मुहर अलौली में सबसे कम 3842 बार इवीएम में नोटा का दबा बटनविधानसभावार नोटा के प्रयोग का आंकड़ा खगड़िया : 4685अलौली : 3842परबत्ता : 5949 बेलदौर ‘ 5382 ———–कुल 19858खगड़िया. अबकी विधानसभा चुनाव में खगड़िया के चारों विधानसभा सीट में 19858 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया. बता दें कि चुनाव आयोग ने मतदाताओं को यह अधिकार हाल ही में दिया है. इसके तहत चुनाव में खड़े सभी प्रत्याशियों को नापसंद करने का अधिकार मतदाताओं को प्राप्त है. परबत्ता में सबसे अधिक 5949 मतदाताओं ने नोटा के अधिकार का प्रयोग किया है. यहां से जदयू के आरएन सिंह ने रिकार्ड जीत दर्ज की है. परबत्ता विधानसभा में भाजपा के रामानुज चौधरी दूसरे, तो सांसद पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी से मैदान में उतरी पटना विवि में प्रो डॉ सुहेली मेहता तीसरे स्थान पर रहीं. नोटा के प्रयोग के मामले में बेलदौर दूसरे स्थान पर रहा. यहां 5382 वोटरों ने नोटा का बटन दबा कर विभिन्न पार्टियों के प्रत्याशी चयन पर सवाल खड़ा किये हैं. अलौली में सबसे कम 3842 वोटरों ने नोटा का बटन दबा कर प्रत्याशियों को नापसंद करने का इजहार किया है. यहां से केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के भाई पशुपति कुमार पारस लोपजा के टिकट पर मैदान में थे. श्री पारस को पहली बार चुनाव लड़ रहे शिक्षक से नेता बने चंदन राम ने पराजित किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










