जीत पर दी प्रतक्रियिा

Updated:
विज्ञापन

जीत पर दी प्रतिक्रिया फोटो -8,9,10,11कैप्सन – प्रतिक्रिया व्यक्त करते लोगजदिया‍. त्रिवेणीगंज विधानसभा चुनाव 2015 में महा गंठबंधन की जीत पर व्यवसायी, छात्र, शिक्षकों ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की. व्यवसायी अशोक अग्रवाल ने कहा कि सूबे के लिए नीतीश कुमार सुशासन के प्रतीक हैं. इनके राज्य में में अपराधियों पर नकेल कसा गया. साथ ही […]

विज्ञापन

जीत पर दी प्रतिक्रिया फोटो -8,9,10,11कैप्सन – प्रतिक्रिया व्यक्त करते लोगजदिया‍. त्रिवेणीगंज विधानसभा चुनाव 2015 में महा गंठबंधन की जीत पर व्यवसायी, छात्र, शिक्षकों ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की. व्यवसायी अशोक अग्रवाल ने कहा कि सूबे के लिए नीतीश कुमार सुशासन के प्रतीक हैं. इनके राज्य में में अपराधियों पर नकेल कसा गया. साथ ही बिहार का विकास तेजी से बढ़ा है. छात्र गौरव पौद्दार ने कहा कि सरकार की साइकिल योजना से हम सभी छात्रों को लाभ मिला है. पहले पढ़ने के लिए पैदल दूर जाना पड़ता था. अब इस योजना के लागू होते ही हमारी परेशानियां दूर हो गयी हैं. इसका श्रेय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जाता है. शिक्षक भवेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जीत में शिक्षकों ने अहम भूमिका निभायी है. उन्होंने याद दिलाते हुए कहा की जिस समय बिहार के वित्त मंत्री सुशील मोदी थे, उन्होंने कहा था कि शिक्षकों को वेतनमान देना कठिन है, लेकिन मुख्यमंत्री ने वेतनमान देकर कठिन काम को सरल बनाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन