चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी

Updated:
विज्ञापन

चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी त्रिवेणीगंज. 05 नवंबर को होने वाले चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. जिले के एकमात्र सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मतदान केंद्रों पर मतदान सामग्री उपलब्ध करा कर मतदान कर्मियों को रवाना कर दिया गया है. त्रिवेणीगंज : विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी […]

विज्ञापन

चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी त्रिवेणीगंज. 05 नवंबर को होने वाले चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. जिले के एकमात्र सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मतदान केंद्रों पर मतदान सामग्री उपलब्ध करा कर मतदान कर्मियों को रवाना कर दिया गया है.

त्रिवेणीगंज : विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में कुल 02 लाख 58 हजार 471 मतदाता हैं. जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 01 लाख 35 हजार 26 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 01 लाख 23 हजार 440 है. इसके लिए 239 मतदान केंद्र बनाये गये हैं.

इनमें 92 मतदान केंद्रों को क्रिटीकल चिह्नित किया गया है. चुनाव संपन्न कराने के लिए 62 ऑब्जर्वर एवं 20 वीडियो कैमरामैन की तैनाती की गयी है. वहीं 17 मतदान केंद्रों पर वेवकास्टिंग की व्यवस्था की गयी है. आरओ ने बताया कि चुनाव संपन्न कराने को लेकर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन