सेवा किया है, आगे भी तत्पर रहूंगा

Updated:
विज्ञापन

सेवा किया है, आगे भी तत्पर रहूंगा फोटो -22 कैप्सन- मतदाताओं से आशीर्वाद प्राप्त करते प्रत्याशी बबलूसुपौल. छातापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिंह बबलू ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर मतदाताओं से संपर्क स्थापित किया. उन्होंने बलुआ व हृदय नगर पंचायत के […]

विज्ञापन

सेवा किया है, आगे भी तत्पर रहूंगा फोटो -22 कैप्सन- मतदाताओं से आशीर्वाद प्राप्त करते प्रत्याशी बबलूसुपौल. छातापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिंह बबलू ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर मतदाताओं से संपर्क स्थापित किया. उन्होंने बलुआ व हृदय नगर पंचायत के सभी टोलों में घर-घर जा कर मतदाताओं से वोट देने की अपील की. प्रत्याशी श्री बबलू ने कहा कि कोसी क्षेत्र के समुचित विकास के लिए राज्य में भाजपा के नेतृत्व में सरकार बननी आवश्यक है. कुसहा त्रासदी के बाद इलाके को पहले से बेहतर बनाने का वादा किया गया, लेकिन स्थिति यह है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा इस दिशा में कोई प्रयास नहीं किया गया. केवल भाजपा ही कोसी के स्थायी समाधान व क्षेत्र का विकास कर सकती है. श्री बबलू ने कहा कि अपने दम पर आपकी सेवा में कोई कसर बाकी नहीं रहने दिया. आगे भी आपकी सेवा में हमेशा तत्पर रहूंगा. उन्होंने लोगों से पांच नवंबर को समर्थन देने की अपील की. मौके पर प्रत्याशी श्री मुन्ना के साथ दर्जनों कार्यकर्ता व समर्थक शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन