नीतीश के नेतृत्व में सरकार बनाने में करें मदद

Updated:
विज्ञापन

नीतीश के नेतृत्व में सरकार बनाने में करें मदद फोटो – 10कैप्सन- बैठक को संबोधित करते प्रत्याशीसिमराही. 05 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए जारी चुनाव प्रचार के अंतिम दिन निर्मली विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी सह निवर्तमान विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव ने राघोपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का दौरा कर मतदाताओं से अपने […]

विज्ञापन

नीतीश के नेतृत्व में सरकार बनाने में करें मदद फोटो – 10कैप्सन- बैठक को संबोधित करते प्रत्याशीसिमराही. 05 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए जारी चुनाव प्रचार के अंतिम दिन निर्मली विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी सह निवर्तमान विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव ने राघोपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का दौरा कर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. श्री यादव ने दौरे के क्रम में प्रखंड के फिंगलाश, हुलास, हरिपुर, सायत, डुमरी, गम्हरिया, राघोपुर, सिमराही पंचायत के दर्जनों गांवों का भ्रमण कर मतदाताओं से उन्हें विजयी बनाने तथा नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक बार फिर बिहार में सरकार बनाने में मदद का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि सेवक बन कर कार्य किया हूं और आगे भी करता रहूंगा. देश संकट के दौर से गुजर रहा है. एनडीए के नेता व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस चुनाव में धार्मिक भावना को भड़काने का काम कर रहे हैं. गरीब गुरबों को पैसे का लालच देकर उनके कीमती वोट को खरीदने का प्रयास किया जा रहा है. मौके पर प्राचार्य रामजी प्रसाद यादव, वैद्यनाथ यादव,प्रो एसएन यादव, पूर्व प्रचार्य प्रो कमल प्रसाद यादव, गोपाल चांद, चंदन कुमार मेहता, मो असगर अली, मो बसीर अहमद, मुखिया चंदेश्वर प्रसाद, वीरेंद्र पांडेय,बिंदी सादा, आरजेडी अध्यक्ष प्रकाश यादव, विंदेश्वर पांडेय, जनार्दन साह, मो एखलाक सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन