भ्रष्टाचारियों को बचाना चाहते हैं नीतीश: प्रेम

Updated:
विज्ञापन

राघोपुर (सुपौल) : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह भाजपा के वरिष्ठ नेता डाॅ प्रेम कुमार ने मंगलवार को सिमराही व राघोपुर में मतदाताओं से जनसंपर्क करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के बेहतर कोसी क्षेत्र बनाने की घोषणा का क्या हुआ. कुसहा त्रासदी के सात साल बाद भी बाढ़ प्रभावित लोग खुले आसमान तले […]

विज्ञापन

राघोपुर (सुपौल) : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह भाजपा के वरिष्ठ नेता डाॅ प्रेम कुमार ने मंगलवार को सिमराही व राघोपुर में मतदाताओं से जनसंपर्क करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के बेहतर कोसी क्षेत्र बनाने की घोषणा का क्या हुआ. कुसहा त्रासदी के सात साल बाद भी बाढ़ प्रभावित लोग खुले आसमान तले रहने को विवश हैं.

लोगों को अब तक पुनर्वासित नहीं किया जा सका है. खेतों में अब भी बालू है. नीतीश कुमार को विकास से कोई मतलब नहीं है. बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में विकास कार्य बाधित है. सड़क व पुल-पुलिया भी ध्वस्त है. श्री कुमार ने कहा कि 2008 में हुए जल प्रलय में दो लाख 20 हजार 174 घर क्षतिग्रस्त हुए थे. उन लोगों को आज भी घर नसीब नहीं हो सका है.

नीतीश कुमार भ्रष्टाचार में लिप्त दोषी मंत्री व अधिकारियों को बचाना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि चार चरणों के हुए चुनाव में एनडीए गंठबंधन आगे है. भाजपा की सरकार बननी तय है. अंतिम चरण के चुनाव में भाजपा गंठबंधन सर्वाधिक सीट पर विजय दर्ज करेगा. पीएम नरेंद्र मोदी ही बिहार का विकास करेंगे और समृद्ध राज्य बनाएंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन