मतदाता जागरूकता को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया

Updated:
विज्ञापन

मतदाता जागरूकता को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया निर्मली : विधानसभा चुनाव में मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा निरंतर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इस क्रम में अनुमंडल क्षेत्र में जगह-जगह होर्डिंग, बैनर, पोस्टर आदि लगाये गये है. वहीं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी मतदाताओं को मतदान […]

विज्ञापन

मतदाता जागरूकता को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया

निर्मली : विधानसभा चुनाव में मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा निरंतर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इस क्रम में अनुमंडल क्षेत्र में जगह-जगह होर्डिंग, बैनर, पोस्टर आदि लगाये गये है. वहीं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी मतदाताओं को मतदान के लिए जागृत किया जा रहा है.

इसी क्रम में सोमवार को अनुमंडल मुख्यालय में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. जहां निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने होर्डिंग पर अपना हस्ताक्षर किया. जबकि प्रखंड कार्यालय में सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ परशुराम सिंह सहित अन्य ने भी अपना अपना दर्ज कराया.

निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ श्री सिंह ने बताया कि मतदान का प्रतिशत बढ़ाने को लेकर अधिकतम मतदाताओं को वोट डालने के लिउ हस्ताक्षर के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है. अनुमंडल मुख्यालय में लगाये गये पोस्टर पर सैकड़ों लोगों ने अपने अपने हस्ताक्षर कर मतदान करने का शपथ लिया है.

पोस्टर पर अवर निर्वाची पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह, अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी शिव नंदन सहाय,, अंचला धिकारी रवींद्र कुमार, अधिवक्ता अमोद कुमार सिंह, रामप्रवेश मंडल, रमेश कुमार सिंह, रवि शंकर प्रसाद, शिव शंकर प्रसाद, सुंदर कांत झा, मानस रंजन, सौरभ झा, संजीव कुमार, वीरेंद्र कामत, मो. इसराईल, संतोष सिंह, सहित दर्जनों लोगों ने हस्ताक्षर किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन