प्रो निखिलेश बने संघर्ष मोरचा के अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

सुपौल. समाहरणालय द्वार पर धरना की समाप्ति के बाद वित्त रहित कॉलेजों के शिक्षकों की बैठक हुई. इसमें वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोरचा का गठन किया गया. बैठक में उपस्थित शिक्षकों द्वारा सर्वसम्मति से एसएनएस महिला महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रो निखिलेश कुमार सिंह का चयन अध्यक्ष के रूप में किया गया. उपाध्यक्ष पद […]

विज्ञापन

सुपौल. समाहरणालय द्वार पर धरना की समाप्ति के बाद वित्त रहित कॉलेजों के शिक्षकों की बैठक हुई. इसमें वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोरचा का गठन किया गया. बैठक में उपस्थित शिक्षकों द्वारा सर्वसम्मति से एसएनएस महिला महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रो निखिलेश कुमार सिंह का चयन अध्यक्ष के रूप में किया गया. उपाध्यक्ष पद पर प्रो राजेंद्र प्रसाद यादव, प्रो रामचंद्र प्रसाद यादव, प्रो संजय पाठक, प्रो नंद किशोर प्रसाद, प्रो भागवत प्रसाद यादव, प्रो विजय कुमार घोष, प्रो महेंद्र यादव तथा कोषाध्यक्ष पद पर प्रो सुजीत नारायण यादव का चयन किया गया. इसके अतिरिक्त दस सदस्यीय कार्यकारिणी का भी गठन किया गया. इसमें प्रो रामचंद्र प्रसाद यादव, चंद्रप्रकाश यादव, अरुण कुमार सिंह, शशि कांत झा, डॉ कृष्ण कुमार सिंह, राजेंद्र प्रसाद चौधरी, धीरेंद्र कुमार, मो इरफान अहमद, नरेश कुमार झा एवं मुंगा लाल मंडल हैं. नव मनोनीत अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि जिले के सभी महाविद्यालयों में शीघ्र ही संघ का गठन किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन