सुरसर नदी में उफान, घरों में घुसा पानी, दहशत में लोग

Updated:
विज्ञापन

फोटो-14केप्सन-गांव में फैला पानीप्रतिनिधि, छातापुरसुरसर नदी के जल स्तर में वृद्धि के कारण प्रखंड क्षेत्र के माधोपुर पंचायत में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गयी है. तटबंध के टूटान स्थल से निकला पानी पंचायत के कई वार्डों में घुस गया है. साथ ही सैकड़ों एकड़ में लगी फसल को व्यापक नुकसान पहुंचा है. शुक्रवार की […]

विज्ञापन

फोटो-14केप्सन-गांव में फैला पानीप्रतिनिधि, छातापुरसुरसर नदी के जल स्तर में वृद्धि के कारण प्रखंड क्षेत्र के माधोपुर पंचायत में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गयी है. तटबंध के टूटान स्थल से निकला पानी पंचायत के कई वार्डों में घुस गया है. साथ ही सैकड़ों एकड़ में लगी फसल को व्यापक नुकसान पहुंचा है. शुक्रवार की रात अचानक इलाके में पानी प्रवेश करने की वजह से बाढ़ की दहशत से लोग रतजगा करने को विवश हो गये हंै. पंचायत के वार्ड नंबर एक एवं वार्ड नंबर दो की कई बस्तियों में लोगों के घर आंगन और दरवाजे पर एक से दो फिट तक पानी जमा हो गया है. बाढ़ प्रभावित कृषक कृष्णदेव मंडल, राजेश्वर शर्मा, शत्रुघ्न यादव, लक्ष्मण ठाकुर, योगेंद्र ठाकुर, प्रभु नारायण यादव, सूर्य नारायण यादव आदि ने बताया कि सुरसर नदी का पानी शुक्रवार की रात अचानक प्रवेश कर जाने से ग्रामीणों में अफरा -तफरी मच गयी. खेत में लगा धान का बिचड़ा, मूंग, मिर्च एवं पटसन के फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है. जलनिकासी नहीं हो पाने के कारण पानी बढ़ने की आशंका है. चंद्र देव यादव, संजय यादव, राजदेव यादव, रामोतार यादव, ब्रह्मानंद यादव सहित दर्जन भर लोगों के घरों में पानी प्रवेश कर गया है. बस्ती को जोड़ने वाली एक मात्र कच्ची सड़क पर जल प्रवाह के कारण आवागमन की समस्या भी उत्पन्न हो गयी है. समस्या के बाबत ग्रामीणों ने अंचल कार्यालय पहुंच कर अधिकारियों को सूचित करने का प्रयास किया, लेकिन ईद को लेकर कार्यालय बंद रहने की वजह से उन्हें निराश होना पड़ा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन